बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. नितिन नबीन के नामांकन हो जाने के बाद कल सुबह 11 बजे बीजेपी मुख्यालय पर 700 प्रतिनिधि जुटेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहेंगे. उनकी उपस्थिति में नितिन नबीन के चुनाव का औपचारिक ऐलान शाम छह बजे किया जाएगा.
बीजेपी में ‘नबीन’ अध्याय शुरू हो रहा है. अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया में नितिन नबीन ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया. इस दौरान अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और गडकरी जैसे प्रमुख नेता मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे और वह कल अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे.