पाकिस्तान और सऊदी अरब के बढ़ते रक्षा संबंधों के बीच भारत और यूएई साथ आए हैं. भारत और यूएई ने 3 अरब डॉलर की LNG डील पर हस्ताक्षर किए हैं.
पाकिस्तानी मीडिया में दो बड़ी खबरें एक साथ चल रही हैं. पहली खबर जिसमें पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ कह रहे हैं कि सऊदी अरब के साथ रक्षाका समझौते विस्तार किया जाएगा और दोनों देश मिलकर इस पर फैसला करेंगे. दूसरी खबर भारत-यूएई की है जिसमें दोनों देशों ने सोमवार को तीन अरब डॉलर की LNG डील साइन की, रक्षा और व्यापार संबंधों को बढ़ाने पर सहमति जताई है. ये दोनों ही खबरें दो पड़ोसियों और मध्य-पूर्व के नए-नए कट्टर प्रतिद्वंद्वी या कहें कि दुश्मनदुश्मन बने देशों की ताजा कहानी बयान करती हैं.