आईसीसी ने हाल ही में बांग्लादेश को स्पष्ट कहा था कि उसे टी20 विश्व कप के मैच भारत में खेलने होंगे। अब बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने इसे लेकर तल्ख टिप्पणी की है।
T20 World Cup: अब आईसीसी को ही आंखें दिखा रहा बांग्लादेश, अल्टीमेटम पर खेल सलाहकार ने क्या दी प्रतिक्रिया?
विस्तार
बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने टी20 विश्व कप को लेकर दिए गए अल्टीमेटम पर क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी को ही घेर लिया है। नजरुल ने आसीसी को चेतावनी दी है और कहा है कि वह उनके दबाव के आगे नहीं झुकेगा। आईसीसी ने हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को साफ कह दिया था कि टीम को भारत में ही खेलना होगा, नहीं तो उसकी जगह दूसरी टीम को शामिल किया जाएगा। आईसीसी ने बीसीबी को अपना फैसला बताने के लिए 21 जनवरी तक का समय दिया है।