June 5, 2026 5:37 AM

Engineer Death Case: इंजीनियर युवराज की मौत मामले की जांच में जुटी एसआईटी, पुलिस ने बिल्डर को किया गिरफ्तार

सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत मामले में जांच के लिए गठित एसआईटी ने अपना काम शुरू कर दिया है और नोएडा प्राधिकरण पहुंचकर जांच में जुट गई है। एसआईटी से पांच दिन में जांच रिपोर्ट तलब की गई है।

मॉल के बेसमेंट के लिए नोएडा में खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबकर युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत पर बढ़ते आक्रोश के बीच राज्य सरकार ने नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लोकेश एम को हटा दिया। इस घटना की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी ने अपना काम शुरू कर दिया है और नोएडा प्राधिकरण पहुंचकर जांच में जुट गई है। करीब 2 घंटे नोएडा प्राधिकरण दफ्तर में रहने के बाद, एसआईटी घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसआईटी से पांच दिन में जांच रिपोर्ट तलब की गई है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मामले में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने एमजेड विजटाउन के मालिक बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार किया है।

Parag-Khanna-FB-1768995551057
wanted-notice
bihar-top-gangster-shahabuddin-a
untitled-design-2026-01-21t14101
thar-1768986896
1 2 3 4