तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के याचरम गांव में करीब 100 आवारा कुत्तों को जहरीले इंजेक्शन से मारने के आरोप में सरपंच, वार्ड सदस्य और गांव सचिव समेत कई लोगों पर केस दर्ज हुआ है. शिकायत में कॉल रिकॉर्ड और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर सामूहिक हत्या का आरोप लगाया गया
तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के याचरम गांव में करीब 100 आवारा कुत्तों को जहर देकर मारने के आरोप में राचाकोंडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है. FIR के अनुसार घटना 19 जनवरी सुबह 9 बजे हुई, जबकि सूचना 20 जनवरी दोपहर 1 बजे पुलिस तक पहुंची. मामला BNS की धारा 325 r/w 3(5) और Prevention of Cruelty to Animals Act की धारा 11(1)(a)(i) के तहत दर्ज किया गया है.
शिकायत मुड़ावत प्रीति (22), जो नागरकुर्नूल की एक ऐनिमल क्रुएल्टी प्रिवेंशन असिस्टेंट हैं, ने दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के सरपंच, एक वार्ड सदस्य, गांव सचिव और अन्य लोगों ने मिलकर कुत्तों को जहरीले इंजेक्शन लगवाए.
कॉल रिकॉर्ड और बयानों से खुलासा
शिकायत में दावा किया गया कि एक कॉल में वार्ड सदस्य ने कहा कि कुत्तों को ‘शिफ्ट’ किया गया, जबकि दूसरी कॉल में उसने स्वीकार किया कि कुत्तों को एनेस्थीसिया इंजेक्शन दिए गए. स्थानीय लोगों ने भी पुष्टि की कि इंजेक्शन देने के बाद कुत्ते मर गए.