Agriculture Tips: दिन-प्रतिदिन किसान भाई खेती के आधुनिक तरीकों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी आधुनिक खेती या स्मार्ट एग्रीकल्चर की दिशा में ड्रोन तकनीक एक अहम भूमिका निभा रही है. ड्रोन का उपयोग न केवल खेती को आसान बनाता है, बल्कि समय, पानी और लागत की भी बड़ी बचत करता है.
अलीगढ़: बदलते दौर के साथ अब खेती भी आधुनिक तकनीक से जुड़ती जा रही है. परंपरागत तरीकों के साथ-साथ अब किसान भाई स्मार्ट एग्रीकल्चर की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, जहां ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक खेती को आसान, सुरक्षित और अधिक लाभकारी बना रही है. बीज बोने से लेकर पेस्टिसाइड के छिड़काव और फसल की सेहत जांचने तक, ड्रोन तकनीक किसानों के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभर रही है.
एएमयू के भूगोल विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर सालेहा जमाल बताती हैँ कि दिन-प्रतिदिन किसान भाई खेती के आधुनिक तरीकों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी आधुनिक खेती या स्मार्ट एग्रीकल्चर की दिशा में ड्रोन तकनीक एक अहम भूमिका निभा रही है. ड्रोन का उपयोग न केवल खेती को आसान बनाता है, बल्कि समय, पानी और लागत की भी बड़ी बचत करता है.