Honey Shelf Life: शहद कभी खराब नहीं होता है, क्या यह सच है या झूठ सिर्फ एक पॉपुलर मिथ (भ्रम)? आज हम यहां आसान भाषा में शहद से जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स को समझेंगे और जानेंगे कि 100 साल तक चलने वाले शहद के दावे के पीछे असल सच्चाई क्या है.
Honey Myths Facts: शहद का आयुर्वेद से लेकर हमारे खानपान में बहुत बड़ा योगदान है. शहद एक नेचुरल स्वीटनर है, जो कई कमाल के स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है. शहद को हमारे घरों में सिर्फ मीठे के रूप में नहीं, बल्कि औषधि की तरह देखा जाता है. सर्दी-खांसी हो, गला खराब हो या इम्यूनिटी बढ़ानी हो शहद हर जगह इस्तेमाल होता है. अक्सर आपने बुजुर्गों या सोशल मीडिया पर यह दावा सुना होगा कि शहद कभी खराब नहीं होता, इसे 100 साल बाद भी खाया जा सकता है. लेकिन, क्या यह सच है या सिर्फ एक पॉपुलर मिथ (भ्रम)? आज हम यहां आसान भाषा में शहद से जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स को समझेंगे और जानेंगे कि 100 साल तक चलने वाले शहद के दावे के पीछे असल सच्चाई क्या है.
मिथ: शहद कभी खराब नहीं होता
यह सबसे आम धारणा है. लोग मानते हैं कि शहद को कितने भी साल रख लो, वह खराब नहीं होता और खाने लायक ही रहता है. इस मिथ की वजह कुछ ऐतिहासिक खोजें भी हैं. कहा जाता है कि प्राचीन मिस्र की कब्रों से मिले शहद के बर्तन आज भी सुरक्षित थे.
लेकिन यहां बात को पूरा समझना जरूरी है:
फैक्ट क्या है?
शहद कभी खराब नहीं होता है, इसके पीछ की सच्चाई यह है कि अगर शहद को सही तरीके से स्टोर किया जाय तो इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है.