June 5, 2026 5:35 AM

पहाड़ों पर बर्फबारी से फिर बढ़ेगी ठंड, यूपी-बिहार समेत 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट; कोहरे के कारण ट्रेनें लेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानों में बारिश-तेज हवाओं का दौर शुरू होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 22 जनवरी से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा।

उत्तर भारत में इन दिनों ठंड ने थोड़ी राहत दी थी और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। IMD के अनुसार, एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी की रात से सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 22 जनवरी से स्पष्ट दिखेगा। इसके बाद दूसरा और अधिक प्रभावी सिस्टम 26-28 जनवरी के आसपास पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के भीतर 6 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इस लिस्ट में यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा का नाम शामिल है।

पहाड़ी इलाकों में क्या होगा?

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 से 26 जनवरी तक व्यापक बारिश और बर्फबारी की संभावना।
  • खासकर 22-23 जनवरी को कश्मीर घाटी में और 23 जनवरी को हिमाचल-उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है।
  • इससे पहाड़ों में शीतलहर तेज होगी, पर्यटन स्थलों जैसे गुलमर्ग, मनाली, शिमला में भारी हिमपात से सफेद चादर बिछ सकती है।
  • उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित कैलाश और केदारनाथ में तापमान माइनस 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कई जगहों पर झरने जम गए हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

मैदानी इलाकों में प्रभाव

  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 22-24 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30-50 kmph) चल सकती हैं।
  • 23 जनवरी को दिल्ली में हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट, न्यूनतम तापमान 6-9°C के आसपास रह सकता है।
  • बिहार में कड़ाके की ठंड के बीच कोहरा का कहर देखने को मिल रहा है। औरंगाबाद समेत कई जिलों में बादल छाए हैं। वहीं, घने कोहरे के कारण बिहार में कुछ ट्रेनें लेट चल रही हैं।
Parag-Khanna-FB-1768995551057
wanted-notice
153478681
bihar-top-gangster-shahabuddin-a
untitled-design-2026-01-21t14101
1 2 3 5