June 5, 2026 5:39 AM

RTE UP Admission 2026: प्राइवेट स्कूल में फ्री होगी पढ़ाई, फरवरी में भर दें यूपी आरटीई का फॉर्म, डेट घोषित

RTE Admission 2026-27 UP Schedule OUT: यूपी में आरटीई के तहत दाखिले के लिए फॉर्म 2 फरवरी 2026 से भरे जाएंगे। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने आरटीई एडमिशन 2026-27 की डेट, गाइडलाइन की जानकारी दे दी है। इस प्रवेश प्रक्रिया के जरिए यूपी के प्राइवेट स्कूल्स में नर्सरी, क्लास-1 से लेकर अन्य कक्षाओं में निशुल्क दाखिला मिलेगा।

आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने बच्चे को किसी अच्छे प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं… तो आरटीई यूपी प्रवेश प्रक्रिया आपके लिए है। RTE यानी शिक्षा का अधिकार। हर निजी स्कूल में 25% सीटों पर आरटीई के तहत एडमिशन लिए जाते हैं। इन सीटों पर पढ़ने वाले बच्चों की फीस सरकार भरती है। अब शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आरटीई प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि ‘RTE कानून के प्रावधान के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और वंचित वर्ग के बच्चों को भी प्राइवेट स्कूल में पढ़ने का अधिकार मिलता है। उन्हें प्राइवेट स्कूल्स में फ्री एडमिशन मिलता है और आगे भी उनकी फीस संबंधित सरकार द्वारा भरी जाती है।’

RTE UP 2026: तीन फेज में दाखिला

  • यूपी बेसिक शिक्षा विभाग ने बताया कि आरटीई एक्ट 2009 के तहत निजी स्कूलों 25 फीसदी सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया फरवरी 2026 में शुरू होगी।
  • यूपी आरटीई एडमिशन का फॉर्म भरने की डेट 2 फरवरी से रहेगी।
  • कुल तीन चरणों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
  • यूपी आरटीई एडमिशन का पहला फेज 2 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक चलेगा।
  • दूसरा चरण 21 फरवरी से लेकर 7 मार्च 2026 तक चलेगा।
  • तीसरा फेज 12 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च को पूरा होगा।

UP RTE Form कैसे भरे जाएंगे?

यूपी स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर जनरल मोनिका रानी ने बताया कि ‘दाखिले की प्रक्रिया पारदर्शी रखने के लिए पूरा शेड्यूल एक साथ जारी कर दिया गया है। आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। अभिभावकों को यूपी आरटीई वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा। यहीं पर मांगे गए सभी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। उसके बाद शिक्षा अधिकारी सभी डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करके योग्य बच्चों को शॉर्टलिस्ट करेंगे। फिर लॉटरी सिस्टम से लिस्ट निकालकर बच्चों का सेलेक्शन किया जाएगा। शिक्षा विभाग लगातार इस पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेगा।’

Jeevika-didi-Bihar-1768989544688
lucknow-zero-fresh-waste
telangana-3-1742373564
Jiya-NDA-Success-Story-2026-01-d
Mayanka-Chaurasia-DSP-2026-01-06
1 2