June 5, 2026 5:39 AM

Basant Panchami 2026: पढ़ाई में नहीं लगता मन? वसंत पंचमी पर करें ये 5 उपाय, मिलेगी अपार सफलता

वसंत पंचमी ज्ञान, कला और सौभाग्य का पर्व है। 2026 में ये त्योहार कुछ खास शुभ संयोगों के साथ आ रहा है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है, जिसमें पीले वस्त्र धारण कर, पीले फूल व मिठाई अर्पित की जाती है। साथ ही, जिनका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा और करियर में सफलता नहीं मिल रही उनके लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं।

यहां इस विशेष दिन की पूजा विधि और अचूक उपायों की पूरी जानकारी दी गई है:

वसंत पंचमी 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

शास्त्रों के अनुसार, वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का प्रकट हुई थी। इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व है क्योंकि यह सकारात्मकता और ऊर्जा का प्रतीक है।

सरल पूजा विधि:

सुबह जल्दी स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें।

पूजा स्थल पर मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित करें और उन्हें पीले फूल, पीले चावल (केसरिया) और पीली मिठाई अर्पित करें।

मां सरस्वती के चरणों में अपनी कलम, किताब या वाद्य यंत्र (अगर आप संगीत से जुड़े हैं) जरूर रखें।

“ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” मंत्र का जाप करें।

किस्मत बदलने वाले विशेष ज्योतिषीय उपाय

अगर आप करियर या शिक्षा में बाधा महसूस कर रहे हैं, तो ये उपाय बहुत कारगर हो सकते हैं:

एकाग्रता के लिए: जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं, उनके कमरे में मां सरस्वती की तस्वीर लगाएं और आज के दिन उन्हें हरे फल अर्पित करें।

करियर में सफलता: अगर नौकरी या बिजनेस में परेशानी है, तो सफेद चंदन का तिलक लगाएं और निर्धन बच्चों को पढ़ाई की सामग्री दान करें।

udhayanidhi-stalin-madras-high-c
kangra_1638531859
bageshwar-baba-padyatra-day-9
pm-narendra-modi
mixcollage-13-jan-2026-11-53-pm
1 2