Sentinel Satellite Images: कोपरनिकस सेंटिनल-2 नाम के सैटेलाइट्स ने 20 दिसंबर 2025 को एक ऐसी तस्वीर ली है जो बहुत कम देखने को मिलती है. आसमान साफ होने के कारण यह फोटो बहुत साफ आई है. इस तस्वीर में ग्लेशियर टूटने और खत्म होने के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं.
Science News: दुनिया का सबसे बड़ा बर्फ का पहाड़ जिसका नाम A23a है, अब दक्षिण अटलांटिक महासागर में पूरी तरह से टूटने की कगार पर पहुंच गया है. इसका आकार 4,000 वर्ग किमी से भी ज्यादा है या फिर आसान शब्दों में कहें तो यह दिल्ली शहर के टोटल क्षेत्रफल से भी ढाई गुना बड़ा है. 20 दिसंबर 2025 को सैटेलाइट ने इस हिमखंड की एक बहुत ही साफ तस्वीर ली जिसमें साफ दिख रहा है कि यह बर्फ का पहाड़ अब खत्म हो रहा है. इसकी ऊपरी सतह पर जगह-जगह चमकीले रंग के पानी के तालाब बन गए हैं तो असल में बर्फ के पिघलने से बने है.