neem ped ke upay: यदि आप शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या, महादशा, केत के कोप या फिर पितृदोष से पीड़ित है तो आज हम आपको नीम के पेड़ के कुछ ऐसे चमत्कारी उपाय बता रहे हैं, जिसे करने से आपको इन सभी समस्याओं से निजात मिल जाएगी.
Neem Ke Patton Ka Totka: सनातन धर्म में नीम के पेड़ (neem ped) का बहुत महत्व है. ऐसी मान्यता है कि इस पेड़ में उग्र शक्ति, महाकाली, मां दुर्गा समेत कई देवी-देवताओं का साक्षात वास होता है. हिंदू धर्म में नीम के पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है. जिस घर के बाहर या आंगन में नीम का पेड़ होता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है. वहीं ज्योतिष (astrology) की मानें तो यदि आप शनि-केतु (shani ketu) या पितृदोष (pitri dosh) जैसी समस्या से ग्रसित है तो आज हम आपको नीम के पेड़ के कुछ ऐसे उपाय (neem ped ke upay) बता रहे हैं, जिससे आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं.