June 5, 2026 5:39 AM

Bihar News: मिड-डे-मिल में खराब खाना देने पर बच्चों का हंगामा, NGO पर लगा आरोप

Bihar News: बगहा के एक स्कूल में खराब मिड-डे-मिल दिए जाने के बाद बच्चों ने हंगामा कर दिया. वहीं बच्चों ने NGO पर गंभीर आरोप लगाए.

बगहा: बगहा में एक बार फिर से एनजीओ द्वारा परोसे जाने वाले खराब खाना को लेकर व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. दरअसल गुरुवार को बगहा दो प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पठखौली कन्या विद्यालय में NGO द्वारा मध्यान्ह एमडीएम भोजन पहुंचाया गया. लेकिन मध्यान भोजन में किसी को कीड़े दिखाई दिए तो कोई खराब खाना कहकर भोजन करने से इंकार कर दिया. हालांकि इस दौरान आए कर्मी खाना लेने से मना कर रहे थे. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पहल कर खाना को वापस कराया. कर्मियों के द्वारा खाना पहुंचाने की बात कही गई, लेकिन दोबारा 4:30 बजे तक खाना स्कूल में नहीं पहुंचाया गया. जिससे बच्चे भूखे ही रह गए.

l86r9qak_ara_625x300_21_January
phn-1765026889373
health-checkup-children-21-01-20
h93sopng_honey_625x300_21_Januar
1580455-layer-3-2